38th National games के बाद खेल अकादमियों का होगा विस्तार, सरकार ने बनाया ये प्लान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार 38वें राष्ट्रीय खेलों (38th National games) के लिए अवस्थापना सुविधाओं के व्यापक विस्तार के बाद अब इन सुविधाओं के दीर्घकालिक उपयोग के लिए भी कदम उठाने की तैयारी कर रही है. खेल विभाग की ओर से तैयार की जा रही लेगेसी पाॅलिसी में खेल अकादमी खोलने का प्रस्ताव शामिल किया जा रहा है, ताकि राष्ट्रीय खेलों के बाद भी राज्य में खेल गतिविधियां बेहतर तरीके से चलती रहें.

38th National games के बाद खेल अकादमियों का होगा विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्तराखण्ड में खेल अवस्थापना सुविधाओं का बडे़ स्तर पर विस्तार हो रहा है. यह केवल एक स्थान पर नहीं, बल्कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में खेल सुविधाएं बधाई जा रही हैं, जो राज्य के खेल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. सीएम धामी ने कहा कि खेल सुविधाओं से खिलाड़ियों को निरंतर लाभ मिलेगा ओर इनका उपयोग भविष्य में भी होता रहेगा.

यह भी पढ़ें -  काशीपुर में गरमाया किसान आत्महत्या मामला: SSP पर लगाए गंभीर आरोप, सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अकादमियां की जाएंगी स्थापित

खेल विभाग के विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने बताया कि राज्य में खेल सुविधाओं का लाभ लंबे समय तक बना रहे, इसके लिए लेगेसी पॉलिसीका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है. इस नीति के तहत, प्रदेश में उच्च मानक वाले अत्याधुनिक उपकरणों के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अकादमियां स्थापित की जाएंगी.

यह भी पढ़ें -  देहरादून में VIP नंबर का क्रेज: 0001 के लिए लगी 13.74 लाख की बोली, ऑल टाइम रिकॉर्ड से बस कदम दूर

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम, खटीमा, हरिद्वार, हल्द्वानी जैसे प्रमुख शहरों में खेल सुविधाओं का विस्तार किया गया है. इन स्थानों पर आगामी खेल अकादमियों के माध्यम से खिलाड़ियों को खेलों में प्रशिक्षण और अभ्यास की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999