मतदान से दो दिन पहले SC ने इस कांग्रेस प्रत्याशी को दिया बड़ा झटका,पड़े खबर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज से ठीक दो दिन बाद निकाय चुनाव को लेकर मतदान होने हैं. चुनाव से ठीक दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने हरबर्टपुर नगरपालिका की चेयरमैन सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को बड़ा झटका दिया है. बता दें सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी यामिनी रोहिला के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है.

हरबर्टपुर नगरपालिका सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी यामिनी रोहिला को बड़ा झटका लगा है. सूत्रों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट की सिंगल बेंच ने हाईकोर्ट की डबल बेंच के आदेश को रद्द करते हुए यामिनी रोहिला को चुनाव लड़ने से रोक दिया है. यह मामला जाति प्रमाण पत्र से जुड़ा हुआ है. जाति प्रमाण पत्र के आधार पर रिटर्निंग अधिकारी ने आपत्ति जताई थी. सुप्रीम कोर्ट ने रिटर्निंग अधिकारी के आदेश को बहाल करते हुए यामिनी के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है. जिससे राजनैतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कोटद्वार तहसील परिसर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999