कमिश्नर दीपक रावत ने पकड़े मंगल सेल्स के मोबाइल, कारोबारियों में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में जीएसटी चोरी को लेकर कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। आज उनके द्वारा नैनीताल रोड कोऑपरेटिव बैंक तिराहे के पास स्कूटी पर बड़ी संख्या में मोबाइल ले जा रहे हैं दो लोगों को पूछताछ के लिए अपने पास बुला लिया।

जहां पर उनके द्वारा मोबाइल की खरीदारी से जुड़े जीएसटी के पेपर चेक किए गए, इस दौरान मोबाइल ले जा रहे व्यक्तियों ने बताया कि यह मोबाइल फोन हल्द्वानी के प्रतिष्ठित मंगल सेल्स के हैं, जिनकी आवास विकास में दुकान है। जिसको कमिश्नर दीपक रावत अपने कैंप ऑफिस ले गए और जीएसटी के अधिकारियों से मोबाइल के जीएसटी से जुड़े कागजात को चेक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड शासन में सचिव के पुत्र ने UPSC परीक्षा में पायी 22वीं रेंक, मंत्री ने मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

उन्होंने कहा जीएसटी चोरी को किसी भी कीमत और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जीएसटी चोरी पर इससे पहले भी उनके द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है और आज एक बार फिर से मोबाइल की जीएसटी से जुड़े कागजात को चेक किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999