नवंबर में होगा 6वें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन का आयोजन, PM MODI और गृह मंत्री भी हो सकते हैं शामिल

खबर शेयर करें -

छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन के सम्बंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन का आयोजन नवंबर में किया जाएगा। जिसमें पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं।

नवंबर में होगा 6वीं आपदा प्रबंधन विश्व सम्मेलन का आयोजन
छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन का आयोजन 28 नवम्बर से एक दिसम्बर तक किया जाएगा। राजधानी देहरादून में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसके साथ ही सभी राज्यों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें -  सरकार ने की बड़ी कार्यवाही,डेढ़ सौ से ज्यादा डॉक्टरों पर नोटिस जारी

PM MODI और गृह मंत्री भी हो सकते हैं शामिल
सीएम धामी ने बताया कि वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी सम्मेलन में शामिल होने का लेकर आमंत्रित किया जाएगा।

इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन के साथ आपदा प्रम्बधन के विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन को लेकर मेगा शो का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा

यह भी पढ़ें -  ढाई महीने से लापता दून की किशोरी गाजियाबाद से बरामद, पुलिस को बताई आपबीती

अमिताभ बच्चन को बनाया गया सम्मेलन का ब्रांड एम्बेसडर
सम्मेलन का ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ बच्चन को बनाया गया है। सम्मेलन का उद्घाटन 28 दिसम्बर को होगा। जिसमें कई देशों के विशेषज्ञ और राज्यों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस सम्मेलन में चार सत्र होंगे जिनमें 50 टेक्निकल सत्र होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999