सोनिया गांधी की किताब पढ़ेंगे कांग्रेसी!, प्रीतम सिंह और लालचंद शर्मा पहुंचे बुक स्टोर

खबर शेयर करें -

pritam singh-lalchand-sharma-sonia-gandhi-book-belonging

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने देहरादून के एश्ले हॉल चौक स्थित बुक स्टोर पहुंचकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging’ खरीदी।

नक्शेदेखें

सोनिया गांधी की किताब लेने बुक स्टोर पहुंचे प्रीतम सिंह और लालचंद शर्मा

इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि किसी भी पुस्तक को राजनीतिक विचारधारा के चश्मे से देखने के बजाय खुले मन से पढ़ना चाहिए। किताबें व्यक्ति के अनुभवों, विचारों और जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर देती हैं। सोनिया गांधी की आत्मकथा भी उनके जीवन, संघर्ष और सार्वजनिक अनुभवों को करीब से जानने का अवसर प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें -  दशकों से लंबित माँग अब बनेगा नौकुचियाताल हर की पौड़ी मंदिर समीप महिलाओं के लिए स्नानागारनगर पालिका अधिशासी अधिकारी उदय वीर सिंह ने सामाजिक कार्यकर्ता बृजवासी की माँग पर ठेकेदारों से स्नानागार निर्माण के लिए माँगा कोटेशन

सोनिया गांधी का सार्वजनिक जीवन भारतीय  राजनीति का महत्वपूर्ण अध्याय

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी का सार्वजनिक जीवन, त्याग और संघर्ष भारतीय राजनीति का महत्वपूर्ण अध्याय है। उनकी आत्मकथा के माध्यम से पाठकों को उनके व्यक्तिगत अनुभवों और राजनीतिक जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा।

साहित्य और विचारों को किसी राजनीतिक पूर्वाग्रह के बिना पढ़ना और समझना स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुस्तकों का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि समाज में विचार, संवाद और समझ को भी बढ़ावा देना है।”

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999