चेकिंग के दौरान 24 पेटी शराब के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर, प्रयुक्त कार को भी किया सील

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने स्विफ्ट कार में तस्करी कर लाई जा रही 24 पेटी शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को सील कर दिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस लगातार अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। रविवार को रात्रि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुमानीवाला श्यामपुर में एक स्विफ्ट कार यूए 07आर- 1338 को रोक कर चैक किया।

यह भी पढ़ें -  15 साल के कल्पेश का कमाल: 25 मीटर 22 पिस्टल में किया नेशनल क्वालिफाई, CM और खेल मंत्री ने दी बधाई


वाहन के अंदर से 20 पेटी देशी शराब जाफरान, दो पेटी अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की, दो पेटी 8-पीएम बरमूडा रम कुल 24 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब की बरामद की गई। पुलिस ने वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार किया।


पूछताछ में उसने अपना नाम सागर पुत्र इंद्र सिंह निवासी ग्राम भरवा कातल थाना चंबा, टिहरी गढ़वाल बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को सील कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  कुमाऊं द्वार महोत्सव में पहुंची मैथिली ठाकुर, ‘बेड़ू पाको बारामासा’ गाकर लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999