बागेश्वर में क्षेत्र पंचायत सदस्य का नदी किनारे मिला शव, 3 साल की बच्ची ने देखा तो मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

 

बागेश्वर न्यूज़- नगर पंचायत कपकोट के वार्ड संख्या सात में खीरगंगा नदी किनारे क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गडेरा क्षेत्र के वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य 48 वर्षीय तारा सिंह कोरंगा पुत्र सेवानिवृत्त सूबेदार मोहन सिंह कोरंगा निवासी जालेख के रूप में हुई है।

शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें -  बुद्ध पूर्णिमा पर धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

तीन साल की बच्ची की नजर पड़ी तो खुला मामला

जानकारी के अनुसार तारा सिंह कोरंगा खीरगंगा नदी किनारे स्थित अपने आवास में अकेले रहते थे, जबकि उनके माता-पिता और पत्नी गांव में रहते हैं। शनिवार सुबह पड़ोस में रहने वाली करीब तीन वर्षीय बच्ची अपने बरामदे में आई। इसी दौरान उसकी नजर नदी किनारे पड़े शव पर पड़ी।

यह भी पढ़ें -  77वां गणतंत्र दिवस: परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह, सूचना विभाग की झांकी को मिला प्रथम स्थान

बच्ची ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

परिवार में मचा कोहराम

तारा सिंह कोरंगा अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके परिवार में वृद्ध माता-पिता, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी एक बेटी का विवाह हो चुका है। क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की खबर से परिवार में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें -  लक्सर फायरिंग में बड़ी कार्रवाई!, गैंगस्टर विनय त्यागी को गोली मारने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार – Haridwar News

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही तारा सिंह की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999