मंत्री कैड़ा ने किया छोटा कैलाश मंदिर मे 2 करोड़ 65 लाख की लागत से होने वाले सौन्दर्यकरण, पुनर निर्माण कार्य का शुभारम्भ

खबर शेयर करें -

“ग्रामीणों के किया मंत्री कैड़ा का ढ़ोल नगाड़ो व फूल मालाओ से भव्य स्वागत”

भीमताल क्षेत्र के पिनरौ स्थित छोटा कैलाश मंदिर का होगा सौन्दर्यकरण-मंत्री कैड़ा

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भीमताल ब्लॉक के ग्राम सभा पिनरौ स्थिति छोटा कैलाश मंदिर को विकसित करने की मांग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह से की! मंत्री कैड़ा की मांग पर मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत भीमताल के छोटा कैलास को पर्यटन के प्रमुख आकर्षण के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है। सौन्दर्यकरण एवं आधारभूत ढांचे के विकास के लिए 2 करोड़ 65 लाख की स्वीकृति मिल गई है 1 करोड़ रुपये, की धनराशि जारी कर दी गई है, जबकि परियोजना की कुल लागत 2.65 करोड़ रुपये निर्धारित है। मंत्री कैड़ा ने आज निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया! पर्यटन विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना में कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है, जो निर्माण कार्यों को गति देगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी के नेतृत्व में युवाओं ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात की ये मांग

मंत्री कैड़ा ने कहा ग्राम सभा पिनरो स्थित छोटा कैलास मंदिर में महाशिवरात्रि में इस तरह उमड़ते हैं महाशिवरात्रि के दिन भव्य मेला लगता है। इसमें एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन इस मंदिर तक पहुंचने का पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त है। श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए पर्यटन विभाग ने विशेष पहल की है। मंत्री कैड़ा ने कहा मंदिर में पारंपरिक शैली में गेट बनेगा और रेलिंग भी बनाई जाएंगी। रास्ते भी दुरुस्त किए जाएंगे। मंदिर के पीछे धर्मशाला को भी दुरुस्त किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर परिसर की दीवारों का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही आस्था के प्रमुख केंद्र घोड़ाखाल में भी सुंदरीकरण का कार्य होना है। छोटा कैलाश मंदिर को मंदिर माला मिशन योजना मे सम्मलित करने पर क्षेत्र के लोगो ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का फूल मालाओ व ढ़ोल नगाड़ो से भव्य स्वागत कर आभार व्यक्त किया! इस दौरान क्षेत्र के प्रधान गण क्षेत्र पंचायत सदस्य गण सैंकड़ो की संख्या मे ग्रामीणों उपस्थित रहे!

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999