
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के अन्तर्गत अनुदेशक एवं अन्य तकनीकी संवर्ग के विज्ञापित पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 20.11.2024 से दिनांक 14.12.2024 तक अलग-अलग पालियों में आयोजित की गई।
उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर आयोग की विज्ञप्ति संख्या-परीक्षा (गोपन)/37/2025-26 दिनांक 15 मई, 2025 के द्वारा विज्ञापन संख्या-63 दिनांक 25-09-2024 के अन्तर्गत विज्ञापित ड्राफ्ट्समैन, ट्रेसर, टैक्नीशियन ग्रेड-2 (विद्युत), मैन्टेनेन्स एसिस्टेन्ट, इलेक्ट्रीशियन, ट्यूबवेल रिपेयर, प्लम्बर, इन्स्ट्रयूमेन्ट रिपेयर व टैक्नीशियन ग्रेड-2 के सापेक्ष निर्धारित अनुपात में अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई। जिनकी अभिलेख सन्निरीक्षा दिनांक 26-05-2025 से दिनांक 30-05-2025 तक आयोग कार्यालय में की गई


