अंकिता केस में न्याय की मांग तेज, 24 मार्च से मंत्रियों-विधायकों का घेराव

खबर शेयर करें -

 

अंकिता केस में न्याय की मांग तेज, 24 मार्च से मंत्रियों-विधायकों का घेराव

अंकिता भंडारी हत्याकांड में ‘वीआईपी’ अपराधी की गिरफ्तारी और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन अब और तेज होने जा रहा है। शहीद स्मारक देहरादून में आयोजित ‘अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच’ की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान किया गया है। मंच ने घोषणा की है कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए भाजपा सरकार के 4 साल पूरे होने पर मंत्रियों और विधायकों का सिलसिलेवार घेराव किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष के घेराव से होगी शुरुआत

बैठक को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी और मंच की सदस्य कमला पंत ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत 24 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के घेराव से होगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के हर एक भाजपा मंत्री और विधायक को घेरा जाएगा और उनसे अंकिता को न्याय न मिलने पर जवाब मांगा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  बागेश्वर की ज्योति ने रचा इतिहास, 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए जीता पहला मेडल

मोर्चा का आरोप चर्चा से भाग रही सरकार

संघर्ष मंच ने हाल ही में गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा सामाजिक कार्यकर्ताओं पर की गई ‘अनुचित टिप्पणी’ की कड़े शब्दों में भर्त्सना की। साथ ही, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी द्वारा अंकिता हत्याकांड के मुद्दे को ‘गैर-जरूरी’ बताए जाने को उत्तराखंड की बेटियों का अपमान करार दिया। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि जिस सदन में प्रदेश की बेटी के न्याय पर चर्चा होनी चाहिए थी, वहां सरकार और उसके जिम्मेदार लोग चर्चा से भाग रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  गुलदार ने छात्राओं को दौड़ाया, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, प्रधानाचार्य ने वन विभाग को लिखा पत्र, बच्चों की सुरक्षा की उठाई मांग

दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका

बैठक के बाद मंच के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया। मंच का आरोप है कि अंकिता हत्याकांड में जिस ‘वीआईपी’ का नाम चर्चाओं में आया, उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और संबंधित नेता उत्तराखंड में लगातार सक्रिय हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जब तक वीआईपी की गिरफ्तारी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999