देहरादून में नर्स ने फांसी लगाकर दी जान, ITBP जवान पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप; आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

खबर शेयर करें -

देहरादून न्यूज़– वसंत विहार थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर खाला इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान माधुरी नेगी (35) के रूप में हुई है, जो अपने दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी।

घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतका की भाभी ने कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। शक होने पर उन्होंने मृतका के भाई को घर भेजा। जब भाई मौके पर पहुंचा तो दरवाजा खुला था और अंदर माधुरी का शव फंदे से लटका मिला। भाई ने तुरंत फंदा काटकर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -  बारिश का कहर : इस हाईवे पर भटवाड़ी से आगे बार्सू बैंड पर आया मलबा, आवाजाही ठप

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

6 महीने की जान-पहचान बनी मौत की वजह
परिजनों के मुताबिक, माधुरी की पिछले करीब 6 महीनों से ITBP जवान राजवीर से जान-पहचान थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। मृतका ने कई बार अपने परिजनों से इस उत्पीड़न का जिक्र भी किया था, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में थी।

यह भी पढ़ें -  यहां अनियंत्रित बाइक खेत में पलटी, बाइक सवार की हुई मौत

मोबाइल फोन बना अहम सबूत
पुलिस के अनुसार, मृतका का मोबाइल फोन इस मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकता है। परिजनों का दावा है कि फोन में कॉल रिकॉर्डिंग और मैसेज के रूप में आरोपी की प्रताड़ना से जुड़े सबूत मौजूद हैं।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
मृतका के भाई गंगा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ITBP जवान राजवीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ में चोरी की वारदात, लाखों का जेवर हजारों की नगदी पार कर ले गए शातिर चोर

पति चंडीगढ़ में करते हैं नौकरी
पुलिस के मुताबिक, माधुरी मूल रूप से चमोली जिले के पोखरी की रहने वाली थी और देहरादून में एक बाल रोग विशेषज्ञ के यहां नर्स के रूप में कार्यरत थी। उसके पति संतोष नेगी चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं।

जांच जारी
थाना वसंत विहार के एसओ अशोक राठौर ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक मिथुन कुमार को सौंपी गई है। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999