डोईवाला में खाद्य तेल संरक्षण अभियान, दीप्ती रावत ने जागरूकता का किया आह्वान

खबर शेयर करें -

 

deepti rawat bhardwaj

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज डोईवाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दूधली किशनपुर ग्रांट में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित “खाद्य तेल संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियानमें सहभागिता की।

जीवनशैली को अपनाना अत्यंत आवश्यक: दीप्ती रावत

दीप्ती रावत भारद्वाज ने इस अवसर पर उपस्थित मातृशक्ति से संवाद करते हुए स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित खानपान और जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण के लिए संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें -  जब प्रशासन और विभाग ने नहीं सुनी तो विधायक ने अपने खर्चे पर दो पोकलैंड के साथ जान दांव में लगाकर इस कार्य को दिया अंजाम और बिन्दुखत्ता को बाढ़ से बचाया

महिलाओं के साथ बैठकर खाया बिना तेल का खाना

कार्यक्रम के दौरान दीप्ती रावत भारद्वाज ने उपस्थित महिलाओं के साथ बिना तेल से तैयार पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन का सेवन कर स्वस्थ खानपान को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपनाकर हम स्वयं एवं अपने परिवार को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान कर सकते हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999