हल्द्वानी से 12 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के डहरिया क्षेत्र से 12 वर्षीय किशोरी प्राची माहेश्वरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार प्राची सोमवार दोपहर प्रगति विहार फेज-2, डेहरिया निकट कांता बैंकट हॉल, हल्द्वानी स्थित अपने घर से समता आश्रम गली में सब्जी लेने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर उसकी माता किरण माहेश्वरी ने कोतवाली हल्द्वानी में गुमशुदगी दर्ज कराई है। बेटी के अचानक लापता होने से परिवार बेहद चिंतित और परेशान है।

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को प्राची माहेश्वरी कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 9917332744 पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस थाने अथवा प्रगति विहार फेज-2, डहरिया स्थित उनके निवास पर सूचना दें।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999