देहरादून युवक बर्बरता मामले में नया मोड!, आरोपों को पुलिस ने किया खारिज

खबर शेयर करें -

 

dehradun-youth-brutally-assaulted

देहरादून में युवक के साथ बर्बरता मामला काफी सुर्खियों में रहा। अब इसी को लेकर एक नया मोड़ सामने आ रहा है। पुलिस ने पीड़ित युवक के कुछ आरोपों को खारिज किया है। पुलिस ने कहा कि युवक को करंत लगाने और फिर गर्म रॉड से दागने का आरोप सच नहीं है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान डॉक्टरों के बयानों के आधार पर ऐसा कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है जिसमें करंट लगने और गर्म रॉड से दागने और शारीरिक नुकसान पहुंचाने की पुष्टि हुई हो।

देहरादून युवक बर्बरता मामले में नया मोड!

दरअसल 4 जुलाई को जाखन के रहने वाले युवक ने कोतवाली पटेल नगर में शिकायत दर्ज की। जिसमें उसने बताया कि 3 जुलाई की शाम को वो पैदल लालपुल के पास जा रहा था तभी एक एक्टिवा ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पीड़ित और आरोपी अंकुर वाल्मीकि सड़क पर गिर गए।

यह भी पढ़ें -  दोपहिया वाहन चुराने वाला शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में, आठ स्कूटी के साथ यहां से दबोचा

क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि स्कूटी स्वार और उसके साथी ने पीड़ित के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। इस दौरान दोनों ने पीड़ित को दांतों से काटा और सड़क पर बेरहमी से पीटा भी। देखते ही देखते ये विवाद बर्बरता में बदल गया। आरोप लगा है कि 10-15 युवकों ने एक राहगीर को अगवा किया। जिसके बाद करीब छह घंटे निरंजनपुर फल मंडी की दुकान नंबर-106 में बंधक बनाकर क्रूरता की।

यह भी पढ़ें -  पहले बैट से मारा फिर गला घोटा और फंदे पर लटका दिया ,पत्नी की हत्या कर आत्महत्या बताने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
dehradun youth assaulted

पीड़ित युवक ने लगाए ये आरोप

पीड़ित ने बताय कि उसे बिजली का करंट लगाया गया। साथ ही गुप्तांग में पेचकस, गर्म लोहे की रॉड से वार और जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अंकुर वाल्मीकि, उसके साथी साहिल के साथ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बर्बरता मामले में इन आरोपों को पुलिस ने किया खारिज

विवेचना में डॉक्टरों के बयानों और प्राप्त अन्य साक्ष्यों के आधार पर पीड़ित को करंट लगाने, गर्म लोहे की रॉड और शारीरिक चोट पहुंचने के संबंध में ना ही कोई साक्ष्य मिले है और न ही इसकी पुष्टि हो पाई है.घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में विवेचना की जा रही है. विवेचना के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि पीड़ित आजाद और आरोपी अंकुर पहले से एक दूसरे के परिचित थे.
अंकित कंडारी, सीओ सदर-

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अब तक पीड़ित, अन्य गवाहों, डॉक्टरों के बयानों और सीसीटीवी फूटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद आरोपी अंकुर वाल्मिकी निवासी को पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999