पिता ने मामूली सी बात पर अपने पुत्र की चाकू मारकर हत्या कर दी

खबर शेयर करें -

रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां पिता ने मामूली सी बात पर अपने पुत्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार नानकमत्ता में बरामदे में सोने को लेकर मामूली सी बात पर सलविंदर उर्फ छिंदा पुत्र जागीर सिंह का अपने बेटे दलजीत सिंह से विवाद हो गया।

विवाद इतना बड़ा कि सलविंदर सिंह ने अपने पुत्र दलजीत सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष देवेंद्र द्वारा एवं एसआई संजय कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया। घटना की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दलजीत सिंह लालपुर सितारगंज का मूल निवासी है और हाल में गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की सराय में रहकर गुरुद्वारा साहिब के लंगर की सेवा करता था। मृतक का भाई गुरमीत सिंह मोटर साइकिल की दुकान चलाता है एवं मृतक की मां सतनाम कौर, पत्नी रमन कौर, पुत्री सरित कौर, पुत्र युवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि रविंद्र सिंह उच्च छिंदा नशे का आदी है और पिता एवं पुत्र में आए दिन विवाद होता रहता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ से बड़ी खबर. दूध उत्पादकों के दूध मूल्य में हुआ इजाफा. उत्पादकों को मिलेगा इतना लाभ
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999