मकर संक्रांति पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, गंगा में लगा रहे आस्था की डुबकी

खबर शेयर करें -


मकर सक्रांति के मौके पर रविवार सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ने लगा है। आज सुबह तड़के से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मकर संक्रांति पर्व का स्नान करने के लिए गंगा घाटों पर पहुंचकर पवित्र स्नान कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भक्ति के आगे कड़ाके की सर्दी का भी असर नहीं देखने को मिला।

मकर संक्रांति पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
भारी को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। भगवान सूर्य नारायण को समर्पित यह स्नान एक महत्वपूर्ण भूमिका रखता है। गंगा घाट पर श्रद्धालु पहुंचकर पूजा पाठ कर रहे हैं। हालांकि मकर संक्रांति को लेकर इस बार लोगों के मन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हल्द्वानी में हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस; ड्रोन से होगी निगरानी

ज्योतिषविदों एवं पंचांग के अनुसार इस बार 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव प्रात दो बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए रूट प्लान करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

गंगा घाट पर किया जल पुलिस को तैनात
गंगा स्नान के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं के डूबने की संभावनाएं बनी रहती है। ऐसे में घाटों पर नियुक्त जल पुलिस की टीमें अलर्ट मोड पर है। इसके साथ ही हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए रूट प्लान का पालन करवाने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही वाहनों को सड़क के किनारे पार्क नहीं होने और सभी वाहनों को निर्धारित पार्किंग में भेजने को निर्देशित किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  त्रिवेंद्र रावत का गदरपुर दौरा रद्द, अब विधायक के घर नहीं जाएंगे सांसद, इस वजह से लिया फैसला
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999