चारा काटने गए व्यक्ति को हाथी ने मार डाला, दस दिन के अंदर दूसरी घटना

खबर शेयर करें -

मवेशियों के लिए पत्ते काटने जंगल गये एक व्यक्ति को हाथी ने पटककर मार डाला। खटीमा के विरिया मझोला निवासी मोहम्मद सुलेमान (50)पुत्र मोहम्मद सद्दीक रविवार को अपने चचेरे भाई रऊफ के साथ मवेशियों के लिए पत्ते काटने किलपुरा रेंज के जंगल गया था। रऊफ पेड़ पर चढ़कर पत्ते काट रहा था तथा मोहम्मद सुलेमान पेड़ के नीचे पत्ते एकत्र कर रहा था, इसी दौरान एक टस्कर हाथी वहां आ गया। हाथी ने सुलेमान को पटककर मार डाला।

हाथी का हमला देखकर रऊफ पेड़ पर ही छिपा बैठा रहा। टस्कर हाथी के वहां से वापस जाने के बाद रऊफ पेड़ से उतरकर गांव पहुंचा और घटना का जानकारी दी। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने मामलेे की सूचना वन विभाग को दी। वनक्षेत्राधिकारी मनोज कुमार पांडे, वन दरोगा खीमानंद आर्य, सुरेंद्र बिष्ट, रमेश आर्य, भगत सिंह महरा आदि घटना स्थल पर पहुंचे और शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सोमवार को एसआई विजय बोहरा ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है
युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में दहशत का माहौल है। डीएफओ ने रेंजर को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  फिर संकट में आई Air India flight, थाईलैंड में हुई प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग

दस दिनों में हाथी के हमले की यह दूसरी घटना है, जिसमें यह मौत हुई है। इससे पूर्व बीते 12 जनवरी को जानवरों के पत्ते काटने गए नौगवानाथ निवासी मदन राम (55) पुत्र गौरी राम को किलपुरा रेंज की वन सीमा से 100 मीटर दूर पश्चिमी किलुपरा द्वितीय प्लॉट संख्या तीन मे हाथी ने पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  खेतों से सड़क तक फैला सीवर जैसा पानी, बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल, ग्रामीणों में भारी रोष
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999