रिजल्ट आने से पहले वन विभाग ने 61 पद घटाए

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पहले से बेरोजगारी का आलम बहुत बुरा है। ऐसे में एक और भर्ती के रिजल्ट आने से पहले वन विभाग ने 61 पदों को घटा दिया है। लिहाजा बेरोजगार इस खबर को मिलते ही आक्रोशित हो गए हैं। दरअसल इंटरमीडिएट स्तर की भर्ती परीक्षा परिणाम जारी होने से ठीक पहले वन विभाग में कनिष्ठ सहायक के 61 पद कटा दिए हैं। जिसकी जानकारी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती में बैठे अभ्यर्थियों को दे दी है। जिसके बाद बेरोजगारों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।गौरतलब है कि वह अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मार्च 2020 में इंटरमीडिएट स्तर के कुल 746 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी।

जिसमें वन विभाग के कनिष्ठ सहायक के पद भी शामिल थे इस परीक्षा को शुरू करने के बाद पिछले अक्टूबर माह में आयोग लिखित परीक्षा भी आयोजित करवा चुका है, और यह माना जा रहा है कि अगले एक-दो सप्ताह के भीतर आयोग इसके परिणाम जारी कर सकता है। लेकिन उससे पहले ही बन विभाग ने कनिष्क सहायक के एक सेट पदों को समाप्त करते हुए आयोग को इन पदों की भर्ती में शामिल नहीं करने को कहा है।और आयोग ने यह सूचना जैसे ही अभ्यर्थियों को दी तो बेरोजगारों का गुस्सा भी फूट पड़ा है देवभूमि बेरोजगार मंच ने इसका विरोध किया है उधर सचिव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग संतोष बडोनी का कहना है कि पद – या बढ़ाना पूरी तरह से प्रशासकीय विभाग का अधिकार होता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुुुआ-दिल्ली से चोरी कर लाए कार. पुलिस ने नहीं मंसूबे होने दिए कामयाब.कार सहित दो चोर गिरफ्तार.
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999