चमोली पहुंचे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, टीएचडीसी टनल का किया निरीक्षण

खबर शेयर करें -

 

anil-baluni in chamoli,chamoli tunnel accident

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी चमोली पहुंचे। जहां उन्होंने मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण कर मौके पर चल रहे बचाव और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने टीएचडीसी टनल का किया निरीक्षण

बीजेपी सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि टनल में करीब 1 से 1.5 किलोमीटर अंदर जाएं तो हालात बहुत खराब हैं क्योंकि इस जगह पर पानी और गाद बहुत ज्यादा भरी हुई है। जिसके चलते लगातार NDRF, SDRF और स्थानीय प्रशासन वहां काम कर रहे हैं। वही उन्होंने कहा कि हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि लापता तीनों लोगों को सुरक्षित बचा लिया जाए और सरकारी नियमों के आधार पर उन सभी लोगों की मदद की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  CM Dhami Birthday : युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम धामी का जन्मदिन, भंडारे का भी हुआ आयोजन

सांसद की गाड़ी पर गिर गया था बड़ा बोल्डर

बताते चलें कि इससे पहले जब सांसद अनिल बलूनी का काफिला ऋषिकेश से चमोली जा रहा था। रास्ते में देवप्रयाग से पहले तोताघाटी के पास पहाड़ से उनकी गाड़ी पर एक बड़ा बोल्डर गिर गया था। जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के बाद सांसद ने अफना दौरा रद्द नहीं किया। वो दूसरी गाड़ी से चमोली के लिए रवाना हो गए थे।

यह भी पढ़ें -  सरकारी व्यवस्था में ईमानदारी की मिसाल — हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की टीम को नमन

टनल में फंसे तीन श्रमिकों की खोजबीन जारी

बताते चलें कि टनल में फंसे तीन श्रमिकों की खोजबीन लगातार जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं अन्य बचाव दलों की टीमें मौके पर पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। टनल में जमा पानी की सक्शन पंपों के माध्यम से तेजी से निकासी की जा रही है, ताकि बचाव कार्यों को गति मिल सके

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: हाईकोर्ट पहुंचा निलंबित कर्मचारी, याचिका पर सरकार से मांगा जवाब
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999