गौतस्कर की पुलिस से मुठभेड़, घायल के पैर में लगी गोली, SSP से मांगी हाथ जोड़कर माफी

खबर शेयर करें -

गौकशी का आरोपी मुठभेड़ में घायल

गौतस्करों के खिलाफ देहरादून पुलिस सख्त रवैया अपना रही है. आज सुबह-सुबह सहसपुर में पुलिस की गौतस्कर से मुठभेड़ हो गई. जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने के बाद देहरादून एसएसपी घायल का हाल जानने अस्पताल पहुंचे. जहां बदमाश एसएसपी से माफी मांगने लगा.

मुठभेड़ में बदमाश घायल

पुलिस सहसपुर क्षेत्र में धर्मावाला चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाए हुए थी. इस दौरान पुलिस ने चेकिंग के लिए मोटरसाइकिल सवार को रोका तो बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस की टीम ने आरोपी का पीछा किया तो आरोपी ने तिमली के जंगल में पुलिस पर फायर झोंक दिया. जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई.

यह भी पढ़ें -  परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, गुरदेव सिंह बने आरटीओ हल्द्वानी

बदमाश ने SSP से मांगी माफी

मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस तत्काल उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल विकासनगर ले आई. सूचना मिलने के बाद देहरादून के एसएसपी अजय सिंह और एसपी विकासनगर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. एसएसपी को देख बदमाश उस्मान (24) उर्फ कालू पुत्र एहसान उर्फ मंगू निवासी सहारनपुर माफी मांगने लगा.

यह भी पढ़ें -  RCB Victory Parade से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़, सात की मौत, कई घायल

गौकशी करने के इरादे से साथियों के पास जा रहा था बदमाश

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश उस्मान सहारनपुर का शातिर गौतस्कर है. बदमाश ने पिछले दिन सेलाकुई थाना क्षेत्र में गाय चोरी और सहसपुर क्षेत्र में गौकशी की वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी आज सुबह भी गौकशी करने के इरादे से अपने साथियों के पास जा रहा था. लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999