अल्मोड़ा में तैनात जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर अमित सुकोटी को उत्कृष्ट शल्य चिकित्सा सेवाओं के लिए इंडिया’एस बेस्ट डॉक्टर अवार्ड 2024 में एक्सीलेंट इन द फील्ड ऑफ़ जनरल सर्जरी अवार्ड से किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा के लिए यह गर्व की बात है कि 01.07.2024 को Docter’s Day के उपलक्ष्य में हमारे जिले के जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में तैनात जनरल एवं लैपरोस्कोपिक सर्जन डॉ. अमित सुकोटी को उनकी उत्कृष्ठ शल्य चिकित्सा सेवाओं के लिए INDIA’S Best Doctor Award 2024 में The Excellence in the field of General Surgery Award से सम्मानित किया गया। यह सम्मान Hypegdge Network India Pvt. Ltd. और I Can Foundation, India द्वारा जयपुर, राजस्थान में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया था।

यह पुरस्कार भारत के केवल 100 सर्वश्रेष्ठ डॉक्टरों को दिया जाता है, और पहली बार हमारे जिले के जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा से डॉ. अमित सुकोटी को यह सम्मान मिला है। हम उन्हें तहेदिल से बधाई देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। यह सम्मान प्राप्त करने वाले वे अपने प्रदेश के इकलौते डॉक्टर हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे दो

इस अवसर पर अल्मोड़ा की जनता की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे, फड़ एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष नवीन चंद्र, टेलर एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष एस.आर. बेग, उत्तराखंड लोक वाहिनी के डॉक्टर दया कृष्ण कांडपाल, और व्यापार मंडल के पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा ने डॉक्टर अमित सुकोटी को इस सम्मान के लिए प्रसन्नता व्यक्त की है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  राज्य आंदोलनकारियों ने की सीएम धामी से मुलाकात, 10% क्षैतिज आरक्षण प्रदान करने पर जताया आभार
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999