मीरा मार्ग स्थित जूता शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर के मीरा मार्ग स्थित माशा शूज नामक जूता शोरूम में सोमवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक शोरूम में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

जानकारी के अनुसार, यह दुकान सुमेर सिद्दीकी पुत्र मतीन सिद्दीकी की है। आग लगने से दुकान में रखा लगभग पूरा स्टॉक नष्ट हो गया। घटना में हुए आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जिसकी विस्तृत जानकारी बाद में सामने आएगी।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सुचारू संपादन हेतु पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, जोनल व सैक्टर मजिस्टे्रट को तृतीय दिवस स्थानीय डिग्री कॉलेज में प्रशिक्षण दिया

फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्राथमिक तौर पर आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। संबंधित विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और व्यापारियों में चिंता का माहौल देखने को मिला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  खेरोला -खड़की नौकुचियाताल सड़क निर्माण व लुगड से पातीजाला मोटर मार्ग पर होगा डामरीकरण 3 करोड़ 49लाख स्वीकृति- मंत्री राम सिंह कैड़ा
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999