चार अप्रैल से बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड

खबर शेयर करें -

तीर्थयात्रियों के काम की खबर…चार अप्रैल से बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्डसभी परिवहन कार्यालयों की ओर से रोजाना जारी किए जाने वाले ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड की सूचनाएं पांच अप्रैल से रोजाना परिवहन मुख्यालय को उपलब्ध करानी हैं। आगामी चारधाम यात्रा के लिए चार अप्रैल से ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड बनेंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

बृहस्पतिवार को इस संबंध में संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने संबंधित अफसरों को निर्देश जारी किए हैं।निर्देशों के मुताबिक, चार अप्रैल से ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड बनाने का काम होगा। एक मई से चारधाम यात्रा मार्गों पर अस्थायी चेकपोस्ट स्थापित की जानी हैं। इसके लिए नोडल, अपर नोडल, सहायक नोडल अधिकारियों को चारधाम यात्रा के लिए कंट्रोल रूम बनाते हुए इसका दूरभाष नंबर परिवहन मुख्यालय को उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें -  एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में लालकुआं पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारीवारण्टियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत लालकुआं पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 01 वारण्टी को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

नोडल या अपर नोडल व समस्त सहायक नोडल कार्यालयों में यात्रा सेल का गठन किया जाएगा। सभी परिवहन कार्यालयों की ओर से रोजाना जारी किए जाने वाले ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड की सूचनाएं पांच अप्रैल से रोजाना परिवहन मुख्यालय को उपलब्ध करानी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999