हल्द्वानी- तिकोनिया के पास घर की छत पर बैठा दिखा गुलदार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के रिहायशी इलाकों में गुलदार की दस्तक फिर शुरू हो गई है। काठगोदाम के निर्मला स्कूल के पास से कुछ दिनो पहले गुलदार ने एक छोटे बच्चे को अपना निवाला बना लिया था। जिसके बाद से शहर के लोगो में भय का माहौल बना हुआ था।

लेकिन एक बार फिर से गुलदार देखने से लोगों में हड़कंप मच गया है। इस बार गुलदार शहर के बीचों-बीच तिकोनिया के गुरु तेग बहादुर गली में गुलदार घर की छत पर बैठा हुआ देखा गया है। स्थान लोगों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी, लेकिन तब तक गुलदार कलावती कॉलोनी की तरफ निकल गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहाँ नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल, दो युवक गिरफ्तार; पॉक्सो और आईटी एक्ट में केस दर्ज

वहीं गुलदार के शहर के बीचो-बीच दिखे जाने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और अब लोगों का शाम के बाद घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है, कि कब जाने गुलदार का हमला हो जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999