पौड़ी में गुलदार का आतंक बेकाबू: ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, सरकार-वन विभाग पर भड़का गुस्सा

खबर शेयर करें -

pauri pardarshan आतंक का पर्याय बने गुलदार को मारने की मांग को लेकर पौड़ी में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी

पौड़ी के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार के बढ़ते आतंक से आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को भी नहीं थमा। गडोली से ढांडरी लिंक मोटर मार्ग तिहारे पर ग्रामीणों ने तीसरे दिन तक धरना-प्रदर्शन जारी रखते हुए पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और क्षेत्र में दहशत का पर्याय बने गुलदार को मार गिराने की मांग उठाई।

गुलदार को ढेर करने की मांग पर अड़े ग्रामीण

सामाजिक कार्यकर्ता विनोद दनोशी ने कहा कि आंदोलन का आज तीसरा दिन है, लेकिन जिला पंचायत सदस्य अब तक नदारद हैं। जनता सड़क पर बैठी है और समाधान की उम्मीद कर रही है। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को वन विभाग की ओर से एक पत्र धरना स्थल पर भेजा गया जिसमें गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने की प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग बहाने बनाकर लोगों को गुमराह कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी गौलापार में बाहरी लोगो को जमीन बेचने पर विरोध प्रदर्शन

गुलदार को ढेर करने के आदेश जारी कर चुके हैं DFO

वहीं मामले में जिला पंचायत सदस्य अनुज कुमार ने कहा कि उनकी बातचीत DFO गढ़वाल से हो चुकी है और 22 नवंबर को गुलदार को ढेर करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया कई चरणों में संचालित होती है, जिसमें पहले पिंजरे लगाना, गस्त बढ़ाना, ट्रैप कैमरे लगाना और गुलदार को चिन्हित करना शामिल है।

यह भी पढ़ें -  Piyush Pandey Death Reason: क्या है ऐड के दिग्गज पीयूष पांडे के निधन की वजह?, क्या हुआ था उन्हे?, जानें

जिला पंचायत सदस्य ने कहा यदि गुलदार आक्रामक व्यवहार दिखाता है और पकड़ा नहीं जाता, तो ट्रेंकुलाइज करने या अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीणों के साथ खड़े हैं और शासन-प्रशासन की मदद से आतंक से निजात दिलाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999