हल्द्वानी-कारपेंटर ने युवती को घर में अकेला पाकर की छेड़छाड़

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर में छेड़छाड़ व दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले बनभूलपुरा निवासी एक युवक ने टेंपो में किशोरी से दुष्कर्म किया था। दो दिन पहले मुखानी में पूर्व पूर्ति निरीक्षक ने मासूम से छेड़छाड़ की। अब काठगोदाम क्षेत्र में कारपेंटर ने युवती को घर में अकेला पाकर छेड़छाड़ की है। आरोपित ने युवती से गुलाब का फूल व इंस्टाग्राम आइडी मांगी। पुलिस ने आरोपित पर छेड़छाड़ की धारा में प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।
दमुवादूंगा निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि चार अगस्त को उसकी बहन घर में अकेली थी। इस बीच चंबल पुल के पास राशिद फर्नीचर की दुकान में काम करने वाला अयान घर आया और बहन को दरवाजे व खिड़की से गलत नजर से देखने लगा। आरोपित ने बहन का मोबाइल नंबर व इंस्टाग्राम आइडी मांगी। बोला कि उसे गुलाब का फूल दे।
युवती ने विरोध किया तो आरोपित ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास कर छेड़छाड़ की। जब वह घर पहुंचा तो बहन डरी सहमी थी और आपबीती सुनाई। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपित अयान पर बीएनएस की छेड़छाड़ की धारा में प्राथमिकी कर उसकी ताला स शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Teacher day 2024: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि, शिक्षक दिवस की दी शुभकामनाएं
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999