हल्द्वानी-संदिग्ध हालात में फंदे में झूलता मिला शिक्षक की पत्नी का शव

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शिक्षक की पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला है. वह निजी कंपनी में कार्यरत थी परिजन उसे फंदे से उतार अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है.

पुलिस के के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र चौफुला चौराहा दमुवाढूंगा निवासी शिक्षक बागेश्वर के एक स्कूल में शिक्षक हैं.वह बागेश्वर में अपने 16 साल के बेटे के साथ रहते हैं जबकि 38 वर्षीय पत्नी दमुवाढूंगा में रहती थीं.वह एक मार्केटिंग कंपनी के लिए काम करती थीं.पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले ही संजीत एक माह की छुट्टी पर अपने बेटे के साथ हल्द्वानी घर आए हैं.
पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई इसके बाद संजीत घर से बाहर चले गए कुछ देर बाद लौटे तो पत्नी दुपट्टे के सहारे कमरे में लटकी मिली.

यह भी पढ़ें -  Dehradun accident मामले में चार दिन बाद मुकदमा दर्ज, छह युवाओं की हो गई थी मौत

एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की है फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है.शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999