हल्द्वानी-पड़ोसी युवक किशोरी को झाड़ियों में घसीट कर ले गया और किया दुष्कर्म, इस तरह हुआ खुलासा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पड़ोसी युवक किशोरी को झाड़ियों में घसीट कर ले गया और दुष्कर्म किया। यह घटना तब सामने आई जब किशोरी की हालत बिगड़ी और गर्भवती होने का पता चला। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह घटना मुखानी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बिलासपुर की रहने वाली है। आरोप कि उसके पड़ोस में बरेली निवासी अवि रहता था। वह अक्सर उसकी बेटी को परेशान करता था। आते-जाते उसका पीछा करता और छेड़छाड़ करता।

यह भी पढ़ें -  दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग लगाई नहर में छलांग


करीब पांच माह पहले अवि ने उसकी नाबालिग बेटी को रास्ते में रोक लिया। उसे खींच कर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद लड़की ने घर में कुछ नहीं बताया। घटना के बाद लड़की गर्भवती हो गई। जब उसकी बेटी पांच महीने की गर्भवती हुई और तबीतय बिगड़ने लगी तो मां ने जोर देकर पूछा। लड़की ने सारी सच्चाई बता दी। जिसके बाद वह बेटी को लेकर मुखानी थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

यह भी पढ़ें -  CBSE 12वीं बोर्ड परिणाम 2025 घोषित: 88.39% छात्र हुए उत्तीर्ण, यहां जानें कैसे चेक करें रिजल्ट


इधर, लड़के के जैसे ही लड़की के गर्भधारण की खबर लगी तो वह फरार हो गया। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मां के मुताबिक पीड़िता घटना के वक्त नाबालिग थी।
वर्तमान में वह 18 साल दो माह की है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद भी गर्भ में पल रहे भ्रूण की सही उम्र सामने आएगी। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी दर्दनाक सड़क हादसा:बेकाबू अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा; 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर-देखे-VIDEO
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999