हल्द्वानी-व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने का दिया दो दिन का समय, फिर होगी कार्यवाही

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी समाचार | सड़क चौड़ीकरण के लिए मंगल पड़ाव से लेकर रोडवेज स्टेशन तक 101 दुकानों का अतिक्रमण हटाने के संबंध में लोक निर्माण विभाग की ओर से व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस के आधार पर व्यापारियों को दो दिन का समय दिया गया है। इसके बाद 24 अगस्त से कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी और अतिक्रमण हटाया जाएगा।इस मामले में हल्द्वानी की नया सवेरा सोसाइटी की याचिका हाईकोर्ट ने मंगलवार को निस्तारित घोषित कर दी थी। न्यायालय ने कहा था कि कार्रवाई की जद में आने वालों यदि लगता है कि उनके हित प्रभावित हो रहे हैं तो वे संबंधित न्यायालय अथवा फोरम में अपना पक्ष रख सकते हैं। हाईकोर्ट से याचिका के निस्तारण के बाद सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को अतिक्रमण की जद में आ रहे 101 दुकानदारों को नोटिस दिया गया है। संबंधित लोगों को गुरुवार और शुक्रवार, दो दिन का समय खुद अतिक्रमण हटाने का दिया जा रहा है। इन दो दिनों में स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है, तो 24 अगस्त को विभागीय एवं प्रशासनिक अमला कार्रवाई शुरू करते हुए अपने स्तर से अतिक्रमण हटाना शुरू कर देगा। बता दें कि इस दौरान सड़क के केंद्र बिंदु से दोनों ओर 12-12 मीटर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाना है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नगर पंचायत अध्यक्ष ने गिनाई अपने कार्यकाल की उपलब्धियां, ब्लैकमेलिंग को लेकर कही यह बड़ी बात
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999