गौला गेट हल्दूचौड़ में गणेश महोत्सव का मुख्य अतिथि हेमंत नरूला वह आनंद सिंह दरम्वाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

खबर शेयर करें -

गौला गेट गणेश महोत्सव में पांचवें वर्ष के प्रथम दिन 19 सितंबर गणेश चतुर्थी को शुभ मुहूर्त में गणेश भगवान की मूर्ति की स्थापना कर पंडित अनिल जोशी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर कार्यक्रम की शुरुआत की मुख्य यजमान धर्मानंद खोलिया व श्रीमती गीता खोलिया थे।


सायं भजन संध्या में मुख्य अतिथि भाजपा नेता हेमंत नरूला वह आनंद सिंह दरम्वाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया किरण चोपड़ा मुस्कान चोपड़ा मोना चोपड़ा ने गणेश भगवान की स्तुति कर भजन संध्या का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें -  हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष ने की राज्यपाल से मुलाकात, यात्रा के लिए किया आमंत्रित

उन्होंने सुंदर भजनों से लोगों का मन मोह लिया क्षेत्र के नन्हे कलाकारों ने गणेश राधा कृष्ण की प्रस्तुतियां कर माहौल को और भी भक्ति में बना दिया।


कमेटी अध्यक्ष इंदर सिंह बिष्ट ने आए हुए मेहमानों का गणेश पट्टी का पहना कर धन्यवाद किया कार्यक्रम का संचालन हरीश जोशी ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से गणेश महोत्सव संरक्षक हेमवती नंदन दुर्गापाल गोपाल दत्त खोलिया राजेंद्र सिंह बिष्ट धर्मानंद खोलिया पूर्व प्रधान बीडी खोलिया सुरेश उपाध्याय कमेटी के अध्यक्ष इंदर सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष नंदा वल्लभ नैनवाल सचिव विनोद पांडे उप सचिव संजय भाकुनी कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट कार्यकारी सदस्य धर्मानंद पांडे प्रकाश पांडे विनोद सिंह सतीश पांडे प्रकाश पांडे विनोद आर्य प्रताप राम आर्य गुलशन पांडे नीरज भट्ट राजा खोलिया विजय भट्ट व्यापार मंडल के अध्यक्ष चंदू खोलिया कमेटी के मेला इंचार्ज प्रवीण शर्मा कमेटी के मीडिया प्रभारी अरविंद जन्तवाल उपस्थित थे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999