यहाँ एक साथ घर से भागी दो नाबालिग लड़कियों रास्ते में हो गयी छेड़ छाड़

खबर शेयर करें -

घर से भागी नाबालिग लड़कियों से छेड़खानी करने वाले मनचलो को पुलिस ने किया पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज , बालिग लड़कियों को किया परिजनों को सुपुर्द

घर मे डांट डपट से नाराज होकर घर छोड़कर भागने की कोशिश कर रही दो नाबालिग लड़कियों को थराली पुलिस ने सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया
वहीं इन्ही नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवाल ब्लॉक के कोटेड़ा गांव की दो नाबालिग लड़कियां माता पिता की डांट से गुस्सा होकर घर से फरार हो गयी

यह भी पढ़ें -  यहां राहगीरों के लिए काल बनते जा रहे हैं ओवरलोड वाहन

परिजनों द्वारा काफी ढूंढ खोज के बाद जब देवाल चौकी में गुमशुदगी की तहरीर दी गयी तो पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए सर्विलांस सेल की मदद से दोनों लड़कियों की लोकेशन प्राप्त की ओर मींग गधेरे के पास से दोनों नाबालिग लड़कियों को बरामद किया वहीं दोनों लड़कियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को बयान देते हुए बताया कि दो व्यक्तियों द्वारा नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई

यह भी पढ़ें -  ट्रायल के तौर पर चली इलेक्ट्रिक बस, देहरादून दिल्ली रूट पर होगा संचालन,उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि ।।

पुलिस ने मामले में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट और 354 a पोक्सो एक्ट में में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मधुसूदन पुरोहित निवासी पैनगढ़ और सुरोप सिंह उर्फ आशुतोष राणा निवासी रुद्रप्रयाग को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश किया जा रहा है वहीं बरामद की गई दोनों नाबालिग लड़कियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999