होली के पहले महंगाई का बड़ा झटका, बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, अब इतने का मिलेगा

खबर शेयर करें -

महीने की शुरूआत में ही तेल कंपनियों द्वारा आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1103 रुपये हो गई है।

इसके साथ ही 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2119.50 रुपए हो जाएगी। नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 14.2 किग्रा के सिलेंडर की कीमत अब 1122 रुपये हो गई है। वहीं, 19 किग्रा का सिलेंडर 2122 रुपये में मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी विनीत कुमार के निर्देशन में जनपद के विकास खंडो एवं तहसील स्तर पर स्वरोजगार कैंप आयोजित

IOCL समेत सभी तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस ग्राहकों को होली के पहले महंगाई का तगड़ा झटका दिया है.इससे पहले 1 जनवरी 2023 को कामर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ाई गई थी। इंडियन ऑयल (IOCL) औऱ अन्य तेल कंपनी हर माह पहली तारीख को पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की कीमतों का अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से समीक्षा करती हैं। कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पिछली बार 25 रुपये बढ़े थे, लेकिन इस बार 300 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी होने से होली के दौरान मिठाई और अन्य पकवान भी महंगे हो जाएंगे। इससे होटल रेस्तरां में खाना भी महंगा हो सकता है।

यह भी पढ़ें -  आमा को मुम्बई से ढूंढने में कामयाब हुई अल्मोड़ा पुलिस,CM ने जतायी ख़ुशी..

आपको बतादें 6 जुलाई 2022 को 50 रुपये घरेलू गैस सिलेंडर पर बढ़े थे औऱ उसके बाद पहली बार दाम में बदलाव हुए हैं। जुलाई से पहले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत मार्च 2022 में बढ़ी थी। तब 50 रुपये का इजाफा सिलेंडर की कीमत में किया गया था। मई 2022 में दोबारा से कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। मई में फिर से रेट में 3.50 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई थी। जुलाई 2022 में दाम में 50 रुपये दाम बढ़ाए गए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  महानगर कार्यालय में प्राकृतिक उत्तराखंड की संस्कृति को समर्पित लोक पर्व हरेला पर्व के उपलक्ष में महानगर युवा मोर्चा द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन किया
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999