नैनीताल-यहां बेटी का अपहरण करने के नाम पर मांगी लाखों की फिरौती, पैसे डालने के बाद हुआ फिर ये

खबर शेयर करें -

नैनीताल – बेटी का अपहरण करने के नाम पर मांगी 10 लाख की फिरौती, पिता ने डाल दिए पैसे, जानिए फिर क्या हुआ

नैनीताल – मल्लीताल निवासी एक व्यक्ति को उसकी बेटी का अपहरण हो जाने की बात कहकर 10 लाख रुपये की मांग की. डरे-सहमे पिता ने पांच हजार की रकम बताए गए खाते में डाल दी. इसके बाद जब बेटी के मोबाइल पर बात हुई तो उसने कोचिंग में होने की बात कही जिसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ. यह साइबर ठगों ने ठगी का नया पैंतरा अपनाया है. पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी:नैनीताल मार्ग पर अज्ञात वाहन के चपेट में गुलदार हुई मौत.

मल्लीताल वेलड्राफ कंपाउंड निवासी तेज सिंह ने पुलिस को बताया कि बीती 11 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने उनकी बेटी का अपहरण करने की बात कहते हुए फिरौती के रूप में 10 लाख रुपये की मांग की. उक्त व्यक्ति की ओर से बेटी और सभी परिवारजनों के नाम बताने पर तेज सिंह को उसकी बातों पर यकीन हो गया और वे घबरा गए. उन्होंने इतनी रकम नहीं होने की बात कही.

यह भी पढ़ें -  चाट के रुपए चेक करने के चक्कर में महिला ने ग्राहक के खाते में डालें 90 हजार,

इस पर फ़ोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि फिलहाल जितना पैसा है वही बताए गए खाते में डालने को कहा. इस पर तेज सिंह ने बताए गए खाते में पांच हजार रुपये डाल दिए. इसके कुछ देर बाद जब उन्होंने बेटी के नंबर पर संपर्क किया तो उसने बताया कि वह कोचिंग में है. एसएसआई पीएस मेहरा ने बताया कि शिकायत को साइबर सेल को भेज दिया गया है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर:- लालकुआं में उत्तराखंड देवभूमि पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष वीरेंद्र पुरी महाराज की संदिग्ध मौत,
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999