नवंबर में तापमान ने तोड़ा बीते सालों का रिकॉर्ड,1952 के बाद दूसरी बार हुआ ऐसा

खबर शेयर करें -

नवंबर का महीना शुरू हो गया है। लेकिन इस बार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी देहरादून में नवंबर में तापमान ने बीते कुछ सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। जी हां बता दें राजधानी देहरादून में कल यानी एक नवंबर को अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

.

मौसम विभाग के अनुसार एक नवंबर को राजधानी देहरादून में तापमान 31.0 सेल्सियस था। जो की दूसरा उच्चतम तापमान है। इससे पहले 2016 में दो नवंबर को 31.2 सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां नाराज पत्नी को बचाने के लिए पति ने लगाकर गंगा में छलांग, जाने किया हुआ पति और पत्नी का


बता दें इससे 1952 में एक नवंबर को 30.6 सेल्सियस तापमान रहा था। जो अभी तक का सबसे अधिक गर्म दिन था। 1952 के बाद ऐसा दूसरी बार हुआ है।

ये बताई वजह
हालांकि मौसम विभाग ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में नवंबर के लिए मौसम की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। मौसम विभाग ने इसका कारण अल नीनो के प्रभाव को बताया है। जिसके कारण देश के कई हिस्सों का तापमान नवंबर में सामान्य से अधिक गर्म रहेगा। मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि नवंबर में पूरे देश में लंबी अवधि के औसत का लगभग 77 से 123 प्रतिशत के बीच बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  इस बैंक में नौकरी का मौका, इस लिंक से करें आवेदन…

.
दक्षिण के कुछ इलाकों, उत्तर-पश्चिम के अधिकांश हिस्सों और पूर्व-मध्य, पूर्व एवं उत्तर-पूर्व के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। प्रशांत और हिंद महासागरों पर समुद्र की सतह के तापमान की स्थितियों में बदलाव से भी भारतीय प्रायद्वीप का जलवायु प्रभावित होता है। इसलिए इन महासागर बेसिनों पर समुद्र की सतह की स्थितियों के विकास की सतत निगरानी की जाती है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999