अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम ,इन सात जिलों में बूंदाबांदी और बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 48 घंटे में मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है पर्वतीय जनपदों में बूंदाबांदी के साथ ही मैदानी इलाकों में भी आंशिक बादल विकसित होने के आसार हैं वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।
मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में अगले एक-दो दिन में मौसम में बदलाव के आसार हैं पहाड़ी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी की संभावना है। वहीं पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में उत्तरकाशी ,चमोली ,रुद्रप्रयाग नैनीताल , पिथौरागढ़ , बागेश्वर और टिहरी जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ ही मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक फिलहाल राज्य में 22 नवंबर तक मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। नवंबर आखिरी सप्ताह से तापमान में गिरावट आने का सिलसिला शुरू होगा जिसके बाद कंपकंपाने वाली ठंड बढ़ने की संभावना है।

तापमान
उत्तराखंड में फिलहाल सुबह का औसत तापमान 15 डिग्री सेल्सियस जबकि दोपहर को 26 और रात को 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक 28.6 और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
उधम सिंह नगर का तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.2 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  देहरादून में हुआ बड़ा सड़क हादसा,बच्चे समेत तीन लोगों की मौत