उत्‍तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बदरीनाथ और हेमकुंड की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

खबर शेयर करें -

उत्‍तराखंड पिछले चार दिन से बारिश का दौर जारी है। जिसके बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। जिससे ठंड बढ़ गई है।

बदरीनाथ धाम में लगातार हो रही बारिश से जहां ठंड बढ़ी है। वहीं ऊंची चोटियों पर बर्फबारी यात्रियों को रोमांचित कर रही है। नर पर्वत, माना पर्वत, नीलकंठ मन्नाग की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं आज शनिवार को उत्‍तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  स्टोन क्रशर बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत

मौसम के बदले मिजाज से रुड़की में 9.5 डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान
मौसम के बदले मिजाज से शहरवासियों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल गई है। आसमान में बादलों का डेरा होने और वर्षा होने की वजह से गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को दिन के तापमान में 9.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। शहर का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

तीखी धूप और उमस ने शहरवासियों का मानसून में भी जीना मुहाल किया हुआ था। वहीं अब मौसम के करवट लेने से शहरवासियों के अलावा आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने भी राहत महसूस की है। शुक्रवार को भी शहर में अलसुबह से लेकर सुबह सवा 11 बजे तक रुक-रुककर हल्की वर्षा होती रही।

यह भी पढ़ें -  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी वोटर चेतना अभियान के अंतर्गत मसूरी विधानसभा में वोटर चेतन कार्यशाला आयोजित की गई।

वहीं वर्षा रुकने के बाद भी आसमान में बादलों का पहरा रहा। मौसम के करवट लेने से गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को शहर के दिन एवं रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं शुक्रवार को लुढ़ककर 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 23 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। उधर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार 18 सितंबर तक मौसम इसी प्रकार का रहने की संभावना है। ऐसे में किसान मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए ही कृषि कार्य करें।

यह भी पढ़ें -  एक और भर्ती की जांच करेगी STF, DGP ने दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999