IND vs SL: रोमांच से भरा था तीसरा टी20, टीम इंडिया ने सुपर ओवर में दर्ज की जीत, 3-0 से सीरीज की अपने नाम

खबर शेयर करें -



भारत और श्रीलंका (IND vs SL ) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज चल रही है। ऐसे में भारत ने ये सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। बीते दिन हुआ तीसरा टी20 में (IND vs SL 3rd T20) मैच सुपर ओवर(Super Over) तक गया। मैच काफी रोमांच से भरा हुआ था। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर दिया। ऐसे में चलिए जानते है कि इस लो स्कोरिंग मुकाबला कैसे सुपर ओवर के बाद टीम इंडिया की झोली में गया।


IND vs SL 3rd T20 मेंं भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। जिसके जवाब में श्रीलंका भी आठ विकेट के नुकसान में 137 रन ही बना पाई। ऐसे में ये लो स्कोरिंग मुकाबला टाई हो गया। बता दें कि आखिरी दो ओवर में श्रीलंका की टीम को नौ रन बनाने थे।

यह भी पढ़ें -  बीजेपी लोकसभा चुनाव को ‘मैच फिक्स’ करके लड़ना चाहती है, राहुल गांधी ने लगाए आरोप

फिर भारत के रिंकू सिंह ने अपना कमाल दिखाया। उन्होंने 19 वें ओवर में तीन रन देकर दो विकेट भी चटकाए। ऐसे में अब आखिरी ओवर में श्रीलंका को छह रन बनाने थे। 20 वां ओवर फेकने खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव आए। सूर्या ने अपने ओवर में छह रन देकर दो विकेट झटके। जिससे मैच टाई हो गया।

यह भी पढ़ें -  भारत के खिलाफ ऑस्‍ट्रेलिया से क्‍या हुई सबसे बड़ी गलती? कप्‍तान पैट कमिंस ने कर दिया खुलासा

सुपर ओवर में वाशिंगटन सुंदर की बेहतरीन गेंदबाजी
सुपर ओवर में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो रन बनाए। गेंदबाजी करने आए वाशिंगटन सुंदर ने पहली गेंद वाइड डाली। जिसके बाद ओवर की पहली गेंद पर एक रन आया। इसके बाद श्रीलंका की टीम एक भी रन नहीं बना पाई। दूसरी गेंद पर कुसल परेरा को सुंदर ने पवेलियन भेजा। तीसरी गेंद पर निसंका आउट हुए। इस तरह टीम केवल तीन बॉल ही खेल पाई।

यह भी पढ़ें -  चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव पर हुई ये कार्यवाही

मैच जीतने के लिए सुपर ओवर में टीम को तीन रन चाहिए थे। बल्लेबाजी करने आए कप्तान सूर्या और शुभमन ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999