IPL 2024: कप्तानी से निकाले जाने के बाद रोहित की पहली तस्वीर आई सामने, उदास चेहरा देख फैंस हुए परेशान

खबर शेयर करें -

IPL 2024: हालही में आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस ने अपने नए कप्तान हार्दिक पंड्या का ऐलान किया था। रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से निकाले जाने के बाद उनकी तस्वीर सामने आई है।

रोहित और उनकी पत्नी रितिका सजदेह अपनी बेटी समायरा के स्कूल के एनुअल फंक्शन में दिखाई दिए। ये तस्वीर हार्दिक पंड्या को कप्तान घोषित करने के कुछ घंटों बाद की है।

यह भी पढ़ें -  खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस! 27 की मौत! 17 घायल

रोहित का उदास चेहरा देख फैंस हुए परेशान
दरअसल रोहित और उनकी पत्नी ने स्कूल के एनुअल फंक्शन में शिरकत की। झा उनकी बेटी समायरा ने परफॉर्म भी किया। इसी फंक्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रोहित और उनकी पत्नी की भी फोटो इंटरनेट पर विरतल हो रही है।

इस तस्वीर में रोहित का उदास चेहरा देख उनके फैंस काफी चिंतित है। फैंस रोहित के उदास की वजह को आईपीएल की कप्तानी से जोड़ रहे है। बता दें की मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक को ट्रेड किया था। जिसके बाद MI ने हार्दिक को कप्तान बना दिया।

यह भी पढ़ें -  एमबीबीएस की डिग्री लेकर लौट रहे डॉक्टर की सर्पदंश से मृत्यु

IPL के सबसे सफल कप्तान रोहित
साल 2013 में मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में रोहित को चुना गया था। रोहित ने सीजन के बीच में कप्तानी संभालकर मुंबई को पहला ख़िताब जिताया। इसके बाद मुंबई ने चार और ख़िताब जीते। मुंबई ने 2013 के बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 में ख़िताब अपने नाम किया। रोहित ने टीम को 158 आईपीएल मैचों में 87 जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें -  सरेआम पिटे दरोगा बाबू… अश्लील हरकत करते हुए धरे गए एएसआई।

2022 में मुंबई ने हार्दिक को किया था रिलीज
साल 2022 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को रिलीज़ कर दिया था। जिसके बाद वो गुजरात टाइटंस में गए और कप्तानी भी संभाली। हार्दिक की कप्तानी में टीम ने 2022 में अपना पहला ख़िताब जीता। और साल 2023 में रनर अप रहे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999