IPL 2025: MS Dhoni का ऐसा गुस्सा! मैच के दौरान अंपायर पर भड़के, वायरल हुआ वीडियो

खबर शेयर करें -

ms-dhoni-angry-on-umpire ipl 2025

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) की हालत अब गंभीर होती जा रही है। रविवार को एमएस धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई वाली CSK को मुंबई इंडियंस के हाथों 9 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। जिसके बाद टीम का प्लेऑफ में पहुंचना अब मुश्किल नज़र आ रहा है।

मैच के बाद जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। वो था एमएस धोनी का अंपायर से गुस्से में बात करना। मैच खत्म होते ही धोनी सीधा अंपायर के पास गए और गुस्से में कुछ कहते नज़र आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अंपायर पर भड़के MS Dhoni

मैच के बाद एमएस धोनी अंपायर से गुस्से में बात करते नजर आए। हालांकि ये साफ नहीं है कि उन्होंने क्या कहा। लेकिन माना जा रहा है कि नई गेंद ना मिलने को लेकर वो अंपायर से नाराज थे। दरअसल 14वें ओवर में धोनी ने नियम के तहत नई गेंद मांगी थी। लेकिन अंपायर ने मना कर दिया। तभी से मैदान पर ही थोड़ी बहस भी देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ें -  सड़क हादसे में 2 की मौत

https://x.com/tappumessi/status/1914011189690175538?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1914011189690175538%7Ctwgr%5E49e05c7e5f07dcaafa6081545065b9ba41352edd%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fkhabaruttarakhand.com%2Fipl-2025-ms-dhoni-angry-on-umpire-csk%2F

मुंबई ने आसान जीत दर्ज की

177 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने महज़ 26 गेंद बाकी रहते 9 विकेट से जीत हासिल कर ली। रोहित शर्मा ने 45 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

मैच के बाद क्या बोले एमएस धोनी?

हार के बाद जब धोनी से बात की गई, तो उन्होंने कहा, “हमने औसत से भी खराब खेल दिखाया। हमें पता था कि दूसरी पारी में ओस आएगी। मुंबई ने बुमराह को जल्दी इस्तेमाल किया। हमें भी शुरुआत से ही तेजी दिखानी चाहिए थी। रन नहीं बना पाए। यही फर्क रहा।”

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार सप्तऋषि घाट के सामने गंगा पार कर हाथियों के झुंड के बेहद करीब पहुंचकर सेल्फी और वीडियो बना रहे युवकों पर अचानक हाथियों का धावा मुश्किल में पड़ी जान

धोनी ने युवा बल्लेबाज म्हात्रे की तारीफ करते हुए कहा, “उसने बेहतरीन शॉट सिलेक्शन किया। हमने उसे ज्यादा खेलते नहीं देखा था। लेकिन उसने स्पिन को अच्छी तरह हैंडल किया।”

धोनी ने आगे कहा, “हमें ज़्यादा भावुक नहीं होना चाहिए। अभी ये देखने की ज़रूरत है कि क्या हम सही क्रिकेट खेल रहे हैं। अगर इस सीजन क्वालिफाई नहीं कर पाते हैं, तो अगले सीजन की तैयारी अभी से शुरू करेंगे।”

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, पहाड़ से लेकर मैदान तक इन इलाकों मे होगी बारिश

क्या टूर्नामेंट से बाहर हो गई है CSK?

CSK अब तक अपने 8 में से 6 मुकाबले हार चुकी है और सिर्फ 2 मैच जीते हैं। पॉइंट्स टेबल में टीम सबसे नीचे है। अब उनके पास 6 मैच बाकी हैं। अगर वो सारे मैच जीत जाए। तो 16 पॉइंट्स मिल सकते हैं। जिससे प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रह सकती है। लेकिन अगर एक भी मैच हारी। तो IPL 2025 से लगभग बाहर समझिए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999