
जैनी प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मामले में प्रेस वार्ता करने देहरादून पहुंची जैनी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नक्शेदेखें
जैनी ने एक बार फिर लगाए हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप
प्रेस वार्ता के दौरान जैनी भावुक नजर आईं और रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि हरक सिंह रावत ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही उन्होंने मामले की दोबारा CBI जांच कराने और DNA टेस्ट की मांग उठाई है। जैनी के अनुसार, वह 16 वर्ष की उम्र में देहरादून में रह रही थीं। नक्शेदेखें
मानसिक चिकित्सालय में डरने धमकाने का लगाया आरोप
जैनी ने आरोप लगाया कि उन्हें गर्ल्स हॉस्टल में रखने के नाम पर मानसिक चिकित्सालय में रखा गया और डराया-धमकाया गया। उनका कहना है कि बाद में उन्हें देहरादून से बाहर भेज दिया गया। जैनी ने यह भी आरोप लगाया कि हरक सिंह रावत उन्हें कई बार मसूरी घूमने के लिए मधुबन होटल ले गए थे। जैनी ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में उनका मानसिक रूप से उत्पीड़न हुआ है।
मेरे बेटे को मिलना चाहिए पिता का नाम: जैनी
जैनी ने उत्तराखंड के डीजीपी से मामले की दोबारा CBI जांच कराने और DNA टेस्ट करवाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने हरक सिंह रावत का नार्को टेस्ट कराने की भी मांग उठाई। जैनी ने सीएम धामी से भी मुलाकात के लिए समय मांगा है। जैनी का कहना है कि उनके बेटे को उसके पिता का नाम और अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चे को उसका हक दिलाकर रहेंगी


