बड़ी खबर!, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उनकी गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के मेरठ से हुई है। फिलहाल पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
दरअसल गिरधारी लाल साहू पर पत्नी ने जातिसूचक शब्दों का आरोप लगाए थे। रेखा आर्य की शिकायत पर देहरादून के कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई। पुलिस ने भी गैर जमानती वारंट हासिल किए थे। जिसके बाद से ही पुलिस गिरधारी की तलाश में जुटी हुई थी। नक्शेदेखें

यह भी पढ़ें -  वनाग्नि की 54 घटनाएं, ग्लेशियर्स के लिए ‘भस्मासुर’ बना ‘ब्लैक कार्बन’

मेरठ से किया गिरफ्तार
गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पुलिस की अलग-अलग टीमें दाबिश दे रही थीं। अब सूत्रों से मिली खबर के अनुसार उनकी गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है। आज कहा जा रहा है कि एसआईटी पूरी मामले का खुलासा कर सकती है। इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999