कारगिल शहीद की वीरांगना का हृदय गति रुकने से निधन

खबर शेयर करें -

लालकुआं। कारगिल युद्ध में शहीद हुए स्वर्गीय गोविंद सिंह पपोला की पत्नी प्रेम पपोला (65) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से इंदिरानगर बिंदुखत्ता क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि परिवार में गहरा मातम पसरा हुआ है।

बीती रात लगभग 11 बजे उनके सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद स्थानीय लोग उन्हें हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें -  भाजपा नेता कमल मुनि को धमकी देने वाले शातिर को पुलिस ने महाराष्ट्र से दबोचा… देखें वीडियो..

प्रेम पपोला के दो बच्चे हैं, जिनमें बेटी का विवाह दिल्ली में और  बेटा देहरादून में निवास करता है । पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999