Kedarnath Dham: श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा के दर्शन

खबर शेयर करें -

kedarnath dham night photo

केदारनाथ धाम में इस साल श्रद्धालुओं का आस्था सैलाब लगातार उमड़ रहा है। 2 मई 2025 को कपाट खुलने के बाद से अब तक कुल 17,20,855 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

16 अक्टूबर को 5 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे Kedarnath Dham

बता दें 16 अक्टूबर को ही 5,512 श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ (Kedarnath Dham) के दर्शन किए, जिनमें 3,531 पुरुष, 1,869 महिलाएं, 106 बच्चे शामिल रहे। इसके अलावा 6 विदेशी श्रद्धालुओं ने भी बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। जिसमें 2 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान: रामगढ़ की हर्बल टी बन रही 'आत्मनिर्भर उत्तराखंड' की वैश्विक पहचान

23 अक्टूबर को बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपट

बाबा केदार की पूजा-अर्चना का यह वार्षिक सिलसिला अब समापन की ओर है। 23 अक्टूबर 2025 (भाई दूज) के शुभ अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद बाबा केदार की डोली को परंपरागत विधि से उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर ले जाया जाएगा, जहां अगले छह माह तक भगवान केदारनाथ की पूजा-अर्चना की जाएगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999