यहां रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, अवैध संबंध का शक

खबर शेयर करें -

देहरादून। यहां शहर में एक शख्स ने पत्नी के रिश्तेदार की हत्या कर दी है। हत्या अवैध संबंधों के शक में की गई है। जिसके बाद आसपास के लोग सिहर गए हैं। पुलिस के मुताबिक पत्नी के रिश्तेदार की पति ने कुल्हाड़ी से काटकर बारहमी से हत्या कर दी है। मर्डर के बाद आरोपी फरार है। पुलिस खोजबीन में लगी है।

जानकारी के अनुसार देहरादून में मर्डर की ये घटना रायपुर थाना क्षेत्र की है. यहां एक शख्स ने पत्नी के रिश्तेदारी में आने वाले युवक की क्रूरता से हत्या कर दी। पति ने पत्नी के इस रिश्तेदार को कुल्हाड़ी के वार से मार डाला। कुल्हाड़ी के वार इस युवक के चेहरे पर किए गए हैं। पुलिस हत्या के आरोपी शख्स को जोर शोर से ढूंढ रही है। घटनास्थल पर पुलिस का जमावड़ा लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  आखिर क्यों केंद्र से आया 2 आईएएस अधिकारियों का बुलावा,पढ़े खबर

इलाके में रहने वाले हर शख्स से पुलिस पूछताछ कर रही है। रायपुर पुलिस ने दावा किया है कि कातिल बच नहीं पाएगा। पुलिस जल्द ही उसको ढूंढ कर कानून के हवाले करेगी। प्रारंभिक तौर पर हत्या के पीछे अवैध संबंधों को कारण माना जा रहा है। हत्या के आरोपी शख्स को शक था कि उस युवक के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इस शक में गुस्से में अंधे हुए शख्स ने पत्नी के रिश्तेदार युवक को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। फिलहाल आरोपी फरार है. हत्या के आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Advertisement