कुमाऊं- एक ही पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा

खबर शेयर करें -

: उधम सिंह नगर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। देर रात बहनोई के घर से लौटते समय उसका ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 46 वर्षीय रंजीत विश्वास उर्फ कालू के रूप में हुई है। वह शर्मा रोड, बिलासपुर, रामपुर का रहने वाला था…और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी के निर्देश पर पौड़ी में अवैध मदरसा सील


बताया जा रहा है कि रंजीत विश्वास देर रात दिनेशपुर स्थित अपने बहनोई के घर से लौट रहे थे। रात करीब 2 बजे रिंग रोड के बाघवाला रोड पर उनका ऑटो अचानक नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से जा टकराया।


टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और एंबुलेंस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -  दो समुदाय के बीच हंगामा: बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद आक्रोश, आरोपी के घर चलाया बुलडोजर


घायल रंजीत को अस्पताल पहुंचाया गया…लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रंजीत विश्वास अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके तीनों बच्चे अभी छोटे हैं। परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह रंजीत के कंधों पर थी।

उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी का जोशी विहार का बदल गया अब नाम, 6 वर्ष में पलायन कर गए 60 हिंदू परिवार, अब बचे परिवार भी अगले महीने छोड़ देंगे अपना घर, जाने पूरी वजह


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हादसे के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999