प्रेम विवाह बना मानसिक शारीरिक उत्पीड़न का कारण दहेज के लिए 20 लाख कर की मांग विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दर्ज कराया मुकदमा

खबर शेयर करें -

देहरादून। अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर विकासनगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2023 में डाकपत्थर क्षेत्र में काम के दौरान उसकी पहचान लोकिन्द्र जिनाटा से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गए। आरोप है कि जनवरी 2026 में लोकिन्द्र उसे बहाने से दिल्ली और गुरुग्राम ले गया, जहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। बाद में परिस्थितियों और सामाजिक दबाव के चलते दोनों ने गुरुग्राम स्थित आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया।

यह भी पढ़ें -  सिडकुल में नौकरी करने जा रही युवती से लिफ्ट के बहाने कार में दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, दो आरोपी गिरफ्तार

विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद देहरादून पहुंचने पर पति के परिवार ने अंतरजातीय विवाह का विरोध शुरू कर दिया। ससुराल पक्ष ने कथित तौर पर 15 से 20 लाख रुपये नकद और एक कार दहेज में लाने की मांग रखी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पति के परिजन और रिश्तेदार लगातार उस पर पति को छोड़ने अथवा मायके से बड़ी रकम लाने का दबाव बनाते रहे। वहीं पति पर करीब 60 हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण लेकर फरार होने का भी आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड ब्रेकिंग-अब 415 माली के पदों पर भर्ती की तैयारी

कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999