मदमहेश्वर धाम पैदल मार्ग पर चला प्रशासन का डंडा

खबर शेयर करें -

केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग ने मदमहेश्वर धाम तक के पैदल मार्ग पर फैलते नए अतिक्रमण को लेकर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. विभाग ने मदमहेश्वर धाम तक के मार्ग पर 16 सदस्यीय टीम भेजी, जिसने अभियान चलाकर 8 स्थानों पर अवैध अतिक्रमण को हटा दिया है.वन विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ नए अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही है. पुराने अतिक्रमण मामले फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन हैं, इसलिए उन्हें कोर्ट के निर्देश के बाद ही हटाया जाएगा. लेकिन नए अतिक्रमण को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.वन विभाग के मुताबिक मदमहेश्वर धाम की ओर जाने वाले मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा हाल ही में नई झोपड़ियां, अस्थायी दुकानें और ढांचे खड़े कर दिए गए थे, जिससे मद्महेश्वर जाने वाले यात्रियों को आवाजाही करने में दिक्कत हो रही थी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ये अभियान आगे भी जारी रहेगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के छह जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने की संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999