कोरोना काल में मालामाल हुई उत्तराखंड पुलिस, काटे 33.61 करोड़ रुपए के चालान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस ने कोरोना काल के दौरान भी अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छे तरीके से किया। पुलिस ने जहां हमेशा तत्पर रहकर लोगों की सेवा की। वहीं सख्ती से निपटने में भी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। जिसका फायदा सरकारी राजस्व को भी हुआ। आरटीआई में खुलासा हुआ है कि कोरोना की तीनों लहरों को मिलाकर पुलिस ने करीब 33.61 करोड़ रुपए के चालान किए हैं।


गौरतलब है कि काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने आरटीआई से सूचना मांगी थी। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से उक्त संबंध में सूचना उपलब्ध करवाई गई है। इसके मुताबिक उत्तराखंड पुलिस ने कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर को मिलाकर कुल 21 लाख 10 हजार 614 चालान किए। जिससे उन्हें 33 करोड़ 61 लाख 14 हजार 650 रुपए का जुर्माना प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं वन विभाग डोली रेंज की अवैध खनन वालों के ऊपर बड़ी कार्रवाई

लहर – चालान – जुर्माना शुल्क
पहली लहर : 10 लाख 08 हजार 513 चालान : 17 करोड़ 40 लाख 39 हजार 545 रुपए
दूसरी लहर : 10 लाख 11 हजार 710 चालान : 14 करोड़ 62 लाख 20 हजार 790 रुपए
तीसरी लहर : 90391 चालान : 58 लाख 54 हजार 300


चालान का विवरण
मास्क ना पहनने पर : पहली लहर में 666155, दूसरी में 1,50,026 तथा तीसरी लहर में 12230 चालान किये गये है।

यह भी पढ़ें -  प्रशासन डेंगू की संख्या को चुनौती के रूप में ले रहाडेंगू प्रभावित क्षेत्रों में कीटनाशक दवा का हो रहा छिड़काव

सोशल डिस्टेंसिंग पर : पहली लहर में 223810 दूसरी में 8,01,506 तथा तीसरी लहर में 74264 चालान किये गये हैै।
लाॅकडाउन नियमों के उल्लंघन पर : 1,18548 पहली लहर में, 60179 दूसरी तथा 3897 चालान तीसरी लहर में किये गये हैै।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999