उत्तराखंड के दो जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के दो जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश की चेतावनी जारी कर भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है.


मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. जिसे देखते हुए वैज्ञानिकों ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा राजधानी देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि अन्य जिलों में कई दौर की बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें -  प्लेन क्रैश अपडेट -अब तक हुई एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत

बारिश के साथ हुई सुबह की शुरुआत
मंगलवार की बात करें तो देहरादून और मसूरी में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बुधवार को भी चमोली और बागेश्वर में भी भारी बारिश की संभावना है. जिसे देखते हुए दोनों जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा. जबकि आठ अगस्त को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा

यह भी पढ़ें -  शिक्षा, स्वास्थ्य, जन सुरक्षा और आपदा से जुड़े अहम मुद्दों को मानसून सत्र में जोरदार तरीके से उठाने से गदगद कांग्रेसियों ने किया विधायक सुमित का जोरदार स्वागत
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999