उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

खबर शेयर करें -

mausam

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश का दौरा जारी है. पहाड़ों में भी बारिश आफत बनकर बरस रही है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों में लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 25 जून को हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, उधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

यह भी पढ़ें -  वन विभाग ने दिए आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 29 जून तक प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 27 जून तक पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि 28 और 29 जून तक बारिश तीव्रता काम हो सकती है. बता दें ख़राब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 4 घंटे के लिए यात्रियों को रोका गया है.

यह भी पढ़ें -  फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए नौकरी कर रहे सहायक अध्यापक को अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा

केदारनाथ यात्रा प्रभावित

बीती देर रात से ही हो रही बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे मुनकटिया के पास पहाड़ी से पत्थर आने से मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो रहा है. लगातार गिर रहे पठारों के कारण इस मार्ग को पूरी तरह से सुचारु किए जाने तक श्रद्धालुओं को सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है.

यह भी पढ़ें -  बदलती डेमोग्राफी पर बॉबी पंवार का बड़ा आरोप: जमीन खरीद विवाद में पाकिस्तान कनेक्शन होने का दावा

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999